संजय जैन
धमतरी | धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव आज रायपुर रोड स्थित गौरव केमिस्ट भवन में काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में दो पैनलो के बीच सीधा मुकाबला था और दोनो ही पैनल के प्रत्याशी के जिले के प्रत्येक मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करने में कोंई कोर कसर बाकी नई रखे है। जिला औषधि संघ के इस चुनाव को लेकर आम नागरिको की भी निगाहे टिकी हुई है।
धमतरी
जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए भारी तपिश के बीच
रविवार को गौरव केमिस्ट भवन में आमसभा के बाद मतदान हुआ। चुनाव को लेकर प्रत्याशी और
मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष
पद के लिए चुनाव की घोषणा हुई। घोषणा के बाद दो पैनल के तीन तीन सदस्यो ने नामांकन
दर्ज कर चुनाव मैदान में उतरे जिसमें एकता पैनल से अध्यक्ष पद के लिए अशोक दुबांनी,
सचिव के लिए सतराम वाशानी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज किरण तथा विकास पैनल से राजेश
साहू अध्यक्ष, संजय मूंजवानी सचिव, गोविंध गांधी कोषाध्यक्ष पद के लिए सामने आये। दोनो
पैनलो के बीच जर्बदस्ता मुकाबला रहा। निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम वाशानी, दिनेश पंजवानी,
भावेश बाजपेयी, तेजपाल जैन ने चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। इस चुनाव के लिए
404 मतदाता है जिसमें 50 महिला मतदाता है। चुनाव के दौरान मतदाताओ्रं में काफी उत्साह
देखा गया। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रायपुर से
दो पर्यवेक्षक विनोद चंंद्राकर, सीसीडीए अरूण मिश्रा आए हुए है। मतदान के लिए भवन में चार बूथ बनाए गए
जिसमें बारी बारी से मतदाताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया गया। मतदान पुरी तरह
पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सम्पन्न
हुआ। मतदान स्थल के बाहर दोनो पैनल की ओर से
मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने तथा रिझाने के लिए अलग अलग पंडाल में पर्ची आदि बांटे
गये। चुनाव के दौरान प्रमुख रूप से लक्ष्मण
लालवानी उत्तम चंद जैन, बंटी जैन, सुनील मुंजवानी, दिनेश कमरानी, उत्तम गोलछा, भीमसेन,
लोकेश साहू, रोहित बख्तानी, विकास राम रामख्यानी, बलराज खंडेलवाल, गोपी साहू, विजय
दादलानी, सहित धमतरी, कुरूद, मगरलोड, आमदी,
कुकरेल, भेंड्रा, भखारा, कुर्रा, सिर्री, छाती, खरेंगा, जामगांव, आदि क्षेत्रो के मेडिकल
संचालक मतदाता के रूप में शामिल हुए।
पांच घंटे तक चले मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर विकास पैनल के राजेश साहू निर्वाचित किए गए वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एकता पैनल के संतराम वशानी और कोषाध्यक्ष के लिए नीरज किरण साहू चुनाव में विजई रहे जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

