संजय जैन
भारतीय जनता पार्टी ने उड़ीसा के बालासोर मे हुई भीषण रेल दुर्घटना मे मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष शशि पवार सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है ।
इस दुखद घटना मे प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार अपनी सेवा दे रहे एन डी आर एफ, ओ डी आर एफ सहित समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं को इस कठिन समय मे मानवता का परिचय देने पर नमन करते भाजपा ऐसे सभी महानुभावों को साधुवाद देती है । इस दुख की घड़ी मे भारतीय जनता पार्टी मृतकों के परिवार के साथ खड़ी है और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती है ।
संवेदना व्यक्त करने वालों मे प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती रंजना साहू, प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, महामंत्री कविंद्र जैन, हेमलता शर्मा, नरेंद्र रोहरा, हेमंत माला, नेहरू निषाद, अरविंद मुंडी, चेतन हिंदूजा, श्यामा साहू, वीथिका विश्वास, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, मुरारी यदु, उमेश साहू, निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर सहित सभी प्रमुख जन शामिल हैं। यह जानकारी धमतरी विधानसभा के मीडिया सह प्रभारी सौरभ मिश्रा ने आज जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

