पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने राधा कृष्ण कोचिंग के विद्यार्थियों ने ली शपथ पर्यावरण दिवस की सार्थकता है प्रदूषण से मुक्ति -अपर्णा

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरी|पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधा कृष्ण परिवार के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए विषयों जिनमें समाज को चुनौती दे रही प्रदूषण से मुक्ति के उपाय ऊपर पर भी जागरूक किया गया जिसके लिए सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मानव जीवन के लिए निरंतर संकट उत्पन्न कर रहे पॉलिथीन से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाने की शपथ लेते हुए कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में उपयोगिता के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने पॉलिथीन के विकल्पों का प्रयोग करेंगे सभी को शपथ दिलाते हुए कोचिंग की छात्रा अर्पणा शर्मा ने आह्वान किया कि प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हम सबके मन में प्रेम जागृत कर समर्पण के साथ उसकी रक्षा तथा वृक्षारोपण जैसे पवित्र व पुण्य के कार्य को आगे बढ़ने का संकल्प दिलाती है इस दिवस की सार्थकता सही सिद्ध होगी जब हम सब प्रदूषण से मुक्ति हेतु अपने जीवन के अनमोल क्षणों को इसके प्रति समर्पित करें गौरतलब है कि कोचिंग के संस्थापक पंडित राजेश शर्मा तथा सहसंयोजक सदस्य राजेंद्र शर्मा द्वारा निरंतर समाज के सामने समस्याएं संकट के रूप में खड़ी है उसका सामना करने के लिए युवाओं को अग्रसर करने समय-समय पर प्रेरित किया जाता है।




     पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक छात्र छात्राओं द्वारा एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण भी किया गया इस कार्य में अपना योगदान देने वालो मे स्नेहा सेगर, ओसी पांडे, आर्ची चुगवानी, गोपीका यादव ,मंजू पटेल ,ऋचा तिवारी , मेघा कृदत्त ,खुशबू मानिकपुरी,भूमिका साहू, ममता साहू साक्षी देवांगन, पहेली शर्मा ,भूपेंद्र, नरेंद्र श्रीवास्तव, सूरज, दुर्गेश कुमार साहू ,सिद्धांत, कल्पित,शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)