रमेश हिरवानी बॉडीबिल्डर को पद्मश्री अवार्ड दिए जाने धीवर समाज ने डा.रमनसिह के माध्यम से केंद्र सरकार को अनुशंसा पत्र प्रेषित किया

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन 

धमतरी । शरीर सौष्ठव के खेल में लगातार 32 वर्षों से साधनारत, इस खेल से धमतरी का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले, क्षेत्र के युवाओं में बॉडीबिल्डिंग के लिए उत्साह जोश और जज्बा जगाने वाले, अपनी लगन मेहनत और जुनून से अनेक उपलब्धियां और सम्मान हासिल कर अपने परिवार, धीवर समाज और धमतरी नगर का नाम रोशन करने वाले,  रमेश हिरवानी को एशिया महाद्वीप में बॉडीबिल्डिंग खेल में 22 अक्टूबर 1994 से 26 फरवरी 2023 तक सबसे अधिक 24 बार व्यक्तिगत टाइटल जीतने के लिए 5 जून 2023 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया ।



          रमेश हिरवानी ने ये उपलब्धियां बिना कोई सप्लीमेंट्री लिए छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामान्य भोजन  सब्जियां ग्रहण करके प्राप्त किया  । उन्होंने सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ की हवा पानी, माटी और अन्न में इतनी शक्ति है कि दूसरा कोई शक्तिवर्धक सप्लीमेंट्री लेने की आवश्यकता ही नहीं है । रमेश हिरवानी द्वारा वर्ष 1989 से 2023 तक प्राप्त पदों की बहुत लंबी फेहरिस्त है । संक्षेप में वह 02 बार अंतर्राष्ट्रीय  प्रतियोगिता थाईलैण्ड एवं इंडोनेशिया में भाग लिया,11 बार सीनियर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जबलपुर, जालंधर, चंडीगढ़, भिलाई, भुवनेश्वर,कुच बिहार, हैदराबाद में खेले ।  07 बार मास्टर्स नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप (रजत एवं कांस्य) नासिक,बारामती,खम्मम आंध्रप्रदेश, दल्लीराजहरा, इंदौर, लुधियाना, अमलापुरम जीते । 02बार वेस्टर्न इंडिया चैंपियनशिप जीते, 05 बार मि. मध्यप्रदेश, 09 बार मि.छत्तीसगढ़ सीनियर, 15बार मि.छत्तीसगढ़ जिसमें 06बार ओव्हर आल चैंपियन सीनियर वर्ग में बने । 06बार मि.छत्तीसगढ ओव्हर ऑल चैंपियन मास्टर वर्ग में बने ।



रमेश हिरवानी ने इस खेल के प्रति संपूर्ण समर्पण लगन और निष्ठा के कारण शासकीय नौकरी को भी छोड़ दिया  ।संसाधनों की कमी ने उन्हें कभी हतोत्साहित नहीं किया बिना किसी सरकारी सहायता के अपने साधनों से ही अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे और शरीर सौष्ठव को लोकप्रिय बनाया नई ऊंचाइयां दी भारत देश का नाम एशिया महाद्वीप के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने में कामयाब रहे ।उनके इन उपलब्धियों को देखते हुए धीवर समाज धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने रमेश हिरवानी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से भेंट कर उन्हें अनुशंसा पत्र देकर केंद्र सरकार तक समाज की भावना को पहुंचाने का अनुरोध किया । समाज के प्रतिनिधि मंडल में परमेश्वर फूटान,  नर्मदा प्रसाद जगबेडहा अध्यक्ष, सोहन धीवर सचिव,  संध्या हिरवानी प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,  सुशील जलक्षत्री प्रदेशाध्यक्ष खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, कृष्णा हिरवानी प्रदेशाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, श्रीमती सुशीला पार्षद रायपुर, शीला  उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ धमतरी एवं आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय विशेष रूप से उपस्थित हुए ।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)