संजय जैन
धमतरी | युवा कांग्रेस का मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम युवा नेता आनंद पवार के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में झुरानवागांव,बारना,सिवनी और दोनर के गौठान पहुँचा,महानदी तट पर बसे इन गौठानो में युवा कांग्रेस ने गौ सेवा,श्रमदान,गौठान समिति के सदस्यों एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया।
कृषि उपज मंडी बोर्ड के सदस्य कुबेर चंद्राकर ने बताया कि गौठान के माध्यम से महिला समूहों को अतिरिक्त आमदनी हो रही है इसके साथ ही उनमें नए कौशल भी विकसित हो रहे है,वैसे सामान्य दृष्टिकोण से देखा जाए तो गौठान केवल गौवंश के संरक्षण एवं संरक्षण के लिए ही उपयोगी दिखाई देता है,लेकिन हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है कि गौठान में विभिन्न कार्यों का क्रियान्वयन हो रहा है,इसके अलावा गोबर खरीदी और उससे वर्मी खाद बनाने की सतत क्रिया तो सभी गौठानो में चल ही रही है,जिससे रासायनिक खाद का उपयोग कम हुआ है और देश में धान का सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर सरकार ने सभी तरह से किसानों और ग्रामीणों के कल्याण का काम किया है।
युवा नेता आनंद पवार ने बताया कि महानदी पावन तट पर बने ये गौठान में आने वाले गोवंश को देखकर समझ आता है कि जब भगवान श्री कृष्ण यमुना के तट पर गोचारण करते होंगे तो वह दृश्य कितना मनोरम होता होगा,झुरनावगांव में नवाचार का एक बढ़िया उदाहरण देखने मिला है जहाँ दो एकड़ के तालाब में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्रजाति की मछलियों का पालन कर रही है,उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही 4 क्विंटल मछली का निकाली गई है,जिससे उन्हें बढ़िया आमदनी हुई है,इसके साथ ही नेपियर प्रजाति की घास भी उगाई जा रही है,जिससे गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों द्वारा किए गए पैरादान के माध्यम से भी यहाँ चारा उपलब्ध हो रहा है।इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार, ज्ञानेश्वर चौहान,माधुरी भूपेंद्र पटेल जनपद सदस्य ,राजेन्द्र भारद्वाज सेक्टर अध्यक्ष ,अशोक साहू सोसायटी अध्यक्ष ,रोमनाथ साहू गौठान अध्यक्ष,सरपँच चित्ररेखा यादव , थानसिंह साहू पूर्व सरपंच , शशिकांत पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष , पंच गंगाप्रसाद , पंच भैयालाल , अश्वनी ध्रुव अध्यक्ष गोंड समाज , इच्छा राम यादव गौठान अध्यक्ष , नरेश विश्वकर्मा खेल कोच , शारदा चन्द्राकर सचिव प्रज्ञा समूह रुपम यादव , देवेंद्र साहू ,पंकज , सन्तराम साहू , कुंजलाल साहू , ओमेश्वरी ध्रुव , सन्तोषी पटेल , सोनिया निषाद ,कुबेर चन्द्राकर मंडी सदस्य ,मोती ध्रुव सरपँच प्रतिनिधि , उपसरपंच दौलत साहू , ज्ञानचंद साहू ,गोपीराम पटेल, लीलेश्वर साहू, प्रदुम्न साहू , कुलेश्वर पटेल , मिनेश प्रजापति , शिव शक्ति महिला समूह अध्यक्ष शांति प्रजापति , भाग्यश्री , कुंती , ओमकुमारी , सरपँच अवेंद्र कुमार , गौठान अध्यक्ष सुरेश देश लहरे , विश्राम साहू , पंच हीरादास , ग्रामीण अध्यक्ष तुकेश साहू , खुमानदास ,हरीश चन्द्राकर , राम जानकी महिला समूह अध्यक्ष डुमेश्वरी तारक , सुनीता तारक , लीला तारक , रामकली तारक , गोमती तारक , कुशन तारक, हेमिन तारक एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।






