संजय जैन
धमतरी |
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने बताया कि आज पूरी दुनिया में योग को अपनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्ण अमृत सरोवर में योग महोत्सव का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की अपील की है। अधिक से अधिक ग्रामीण जन, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद पंचायत को दी गई है।
श्रीमति यादव ने कहा कि अमृत सरोवरों पर योग करते हुए पंचायत लेवल आफिसर (पी.एल.ओ. लॉगिंग) के माध्यम से फोटो एवं विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किये जायेंगे। ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि अमृत सरोवर ग्रामीण पर्यटन केन्द्र के साथ योगा केन्द्र के रूप में परिलक्षित होंगे। अमृत सरोवर को सोशल मीडिया में अधिकाधिक पोस्ट करते हुए टैग किया जायेगा। इन कार्यक्रमों को सुचारू एवं सुव्यस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिये गये। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के 99 पूर्ण अमृत सरोवरों पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। अमृत सरोवर के पास बने ओपन जिम, खेल मैदान आदि स्थानों में योग दिवस मनाने की विधिवत तैयारी पंचायत द्वारा कर ली गई है। 21 जून को ग्रामीणजन, समूह की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक आदि सभी योग करेंगे इसके लिए ग्रामीणों एवं समूह की महिलाओं को प्रेरित किया गया। योग की महत्ता और महत्व पर सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि योग से होने वाले फायदे के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाये। सभी अमृत सरोवर पानी से लबालब रहने चाहिए जहां पर पानी कम है वहां पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाये और सरोवर के किनारे नीम, बरगद, पीपल एवं फलदार पौधों का भी रोपण किये जावें।

.jpeg)

.jpeg)