विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीविश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में आस्था मंच के सह संरक्षक हेमराज सोनी, पटवा समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष दिनेश पटवा 48 बार, अविनाश शर्मा गंगरेल 9 बार ,नागेन्द्र कुमार साहू भोथली गुरुर ,ठाकुर राम साहू अरकार ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान किया।

      वहीं 12/6/2012 को पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त ने राजधानी रायपुर में विश्व रक्तदाता दिवस अवसर पर हेमराज सोनी को सम्मानित किये थे। मारे देश मे सबसे बड़ी आबादी या वर्ग युवा वर्ग है। अगर यही युवा जागृत हो जाये और रक्तदान करने के लिए आगे आ जाये तो हमारे देश मे रक्त की कभी कमी नही होगी और हमारा देश रक्तदान में सबसे आगे आ जायेगा। बस युवाओ को जागने की जरूरत है और उनको आगे आने की जरूरत है। सभी से यही अपील किया है कि सभी युवा के साथ साथ बुजुर्ग भी रक्तदान करे और इस कार्य मे युवती और महिला भी अपनी अहम भूमिका निभाये तो यह और भी बेहतर हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)