संजय जैन
धमतरी।बंगाल आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के द्वारा गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि स्वरुप आयोजित कार्यक्रम कवि गुरु प्रणाम में उभरती हुई नृत्यांगना उपासना भास्कर ने अपनी गरिमामई प्रस्तुति देकर न केवल जिले का बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह पहला मौका है जब धमतरी की किसी कथक कलाकार ने कलकत्ता जैसी सांस्कृतिक राजधानी में अपने नृत्य का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी है । उनके साथ तबले पर उनके गुरु पंडित मनुराज पचोरी एवं गायन व लहरें पर श्री कृष्ण संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र साहू ने संगत की कार्यक्रम गत 1 मई को कोलकाता के प्रतिष्ठित सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में आयोजित था ।

