संजय जैन
धमतरी। बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौली गुरूवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के खेत में महिला पुरूष की लाश एक साथ पाई गई जिसकी सूचना तत्काल चौकी पुलिस को दी गई। बिरेझर चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश सोनवानी ने बताया कि सुबह सूचना मिली की कठौली गांव के खेत में महिल पुरूष की लाश पडी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुचंकर मृतको के बारे में पता किया। ग्रामीणो ने बताया कि मृतक शांति स्वरूप साहू 52 वर्ष और महिला अंशु साहू 45 वर्ष है, महिला विधवा है दोनो के बीच प्रेम पं्रसंग था। उनके पास कीटनाशक दवाई का डिब्बा भी पाया गया है, साथ ही एक पानी बोतल भी मिला है। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

