गौठान पहुंचकर गौठान समिति एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों का तिलक , श्रीफल भेंट कर सम्मान किया

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीछत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार  कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में दिनांक 22 मई 2023 से 07 जून 2023 तक गौठानों मे मेरा गौठान, मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) का शुभारंभ किया गया जिसमें दूसरे दिन युवा कांग्रेस की टीम ग्राम पंचायत संकरी के गौठान में पहुंचकर गौठान समिति एवं  महिला स्व सहायता समूह समिति की सदस्यों का तिलक लगाकर , श्रीफल भेंट कर सम्मान करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महिला अध्यक्ष कृति सेन ने बताया कि उनका समूह पिछले वर्ष ग्यारह सौ बोरी खाद की विक्रय किया और इस वर्ष भी 1500 बोरी खाद का लक्ष्य रखा गया है।  संकरी सरपंच बसंती साहू , सुरेंद्र साहू प्रतिनिधि ब्लॉक महामंत्री योगेश साहू , गौठान समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, महिला समूह अध्यक्ष कीर्ति सेन, अनसुया यादव, सरस्वती सोनवानी , उर्मिला साहू, , द्वारिका साहू पंच, सुनीता साहू , मुरली साहू, ब्यास देव साहू, सीनारद राम साहू, खूबलाल साहू, रामलाल साहू,  नेतराम साहू, का सम्मान किया गया।

     तीसरे दिन यूवा कांग्रेस की टीम ग्राम अटंग के गौठान में  पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह एवं गौठान के सदस्यों एवम चरवाहें गोवर्धन यादव का तिलक चंदन लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।  महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष ज्योति साहू ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी महिला समूह को खाद एवं केंचुआ के विक्रय से 180000 रु का शुद्ध आय प्राप्त हुआ है समिति में 6 महिलाएं कार्यरत है। महिलाओं ने जैविक खाद के साथ साथ 80 किलो केंचुआ के विक्रय से भी लाभ प्राप्त कर रहे है।


 युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू  ने कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के तहत् सरकार  के द्वारा गांव के किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराने और जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए गोबर का खाद  सोसायटी के माध्यम से दिया जा रहा है जो जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है जो गरीब किसानो के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। 

    ब्लाक युकाध्यक्ष डुमेश साहू ने कहा कि महिला समूह की माता बहनों के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध हुआ है जिससे वह रोजगार पाकर खुश है। ग्राम अटंग सरपंच महेश्वरी चंद्राकर, प्रतिनिधि रोशन चंद्राकर , उपसरपंच रूपवती साहू , गौदान अध्यक्ष रुद्रनाथ साहू, उपाध्यक्ष फत्ते लाल तारक,  इंदु राम साहू, तेजू साहू  छोटूराम, चरवाहा गोवर्धन यादव  सत्यवती साहू ,रामेश्वरी साहू, चेमीन साहू, टिकेश्वर तारक , रामकुमार साहू ,भास्कर तारक, घनश्याम साहू, का सम्मान किया गया। इस दौरान ब्लाक यूकाध्यक्ष डुमेश साहू, युवा नेता  भारतभूषण साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, ब्लॉक महामंत्री योगेश साहू , तूकेश साहू , पंकज निषाद, गुरुदेव महिपाल, सतीश निर्मलकर सहित अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)