19 लाख के गौठान में गौ माता के लिए सुविधाएं नही

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीचलबो गौठान खोलबो पोल कांग्रेस शासित नगर पंचायत कुरूद में गौठान का भाजपा कुरूद के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया।  जिसमें भारी अनियमितता पाई गई।

      मंगलवार को पेाल खोलने कुरूद गौठान पहुंचे भाजपाईयो ने पाया कि 19 लाख  में बने आदर्श गौठान में सिर्फ़  एक छोटा गेट जिसमें नेताओं का फ़ोटो लगा है, घांस और बांस का छप्पर बनाया गया है, गौ माताओं के लिए कोटना बनाया गया जिसमें कचरा डम्प किया गया है,एक छोटी पानी टंकी लगाया गया है जो हमेशा बंद रहता है, कुछ जगह फेनसिंग पोल लगाया गया है। इस तरह  गौ माता के लिए कोई सुविधा नही है।  किस तरह कांग्रेस के लोगों द्वारा बंदरबाँट किया गया और आदर्श गौठान कुरूद का क्या हाल है भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा हुआ है पुरा ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही है।

       इस अवसर पर ज्योति चन्द्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद, भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष न,प कुरूद कृष्णकांत साहु विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल संयोजक कुरूद, मुलचंद सिन्हा सांसद प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता मालकराम साहु,पूर्व पार्षदगण भारती पंचायण, सुनिल चन्द्राकर, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, भारत भूषण पंचायण नगर सहसंयोजक,गौठान कार्यक्रम के मंडल प्रभारी दीपक चन्द्राकर, झुग्गी झोपड़ी नेता एवं सुचना प्रभारी भारत ठाकुर, बुथ अध्यक्षगण .प्रवीण शर्मा, कमलेश रेड्डी, भगवती यादव, भुपेंद्र छोटू चन्द्राकर, खेमराज सिन्हा, भाजपा कार्यकर्तागण. शरद पंडाए कोमल साहुए खिल्लू देवांगनए विनय ठाकुर,प्रकाश चैनवानी, दीलिप टंडन, देवकुमार पटेल, जीवन जांगड़े सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)