सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन हेतु पदोन्नति में आरक्षण को लेकर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरी |अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय रायगढ़ के कंवर समाज भवन में प्रदेश अध्यक्ष आर.एन. ध्रुव ,रोहित सिदार सवरा समाज प्रदेश अध्यक्ष  की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक  में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु आगामी सप्ताह तक सभी सातों विकासखंड में जिला अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम तय होगा। संगठन द्वारा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में तन–मन– धन से सहयोग देने  हेतु संघर्ष निधि इकट्ठा करने का संकल्प पारित किए। पदोन्नति में आरक्षण हेतु एक मई को सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के अनुसार राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति ना देकर आदिवासी वर्ग का भारी नुकसान कर रही है। सरकार का यदि ऐसा ही रवैया रहा तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन हेतु पदोन्नति में आरक्षण को लेकर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। देश में हो रहे लगातार निजीकरण का विरोध के साथ स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा– परिचर्चा के साथ बैठक संपन्न हुआ।आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष एफ एल सिदार द्वारा किया गया। बैठक का संचालन इंद्रदेव जगत द्वारा किया गया।बैठक में यू आर सिदार, तामेश्वर ठाकुर,विजय कुमार तिर्की, सियाराम पैकरा, डॉ. एस.के. राठिया, प्रेमचंद पैकरा, मुरलीधर पैकरा, राम कुमार सिदार, पितांबर साय पैकरा, रामसंभू साय पैकरा, काशीराम सिदार, कौशल सिद्धार, वृषकेतु भोय, दुकालू सिदार, लक्ष्मण सिदार, रामसाय सिदार, संतोष कुमार सिदार, मनीष कुमार सिदार, जी.एल. सिदार, गुलाब सिंह पोर्ते, लोकेश पोर्ते, कीर्ति राठिया, धनंजय राठिया, सुनील मिंज, भाग्यवान पैकरा ,तपेश्वर साय, दिनेश प्रताप पैकरा,गुलाब पैकरा ,सुरेंद्र कुमार भोय, कार्तिक राम भोय, दुकालू सिदार, धर्म सिंह सिदार, पितांबर साय सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)