संजय जैन
धमतरी |धमतरी
जिले के सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलजार सिंह
मरकाम की दुर्घटना के बाद मृत्यु होने से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है । उनके आकस्मिक निधन
से भाजपा परिवार सहित जिले मे शोक व्याप्त है । कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक
रंजना साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, इंदर
चोपड़ा, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, प्रकाश बैस, कविन्द्र जैन, नागेंद्र
शुक्ला, कमल डागा, विकल गुप्ता, रवि दुबे, राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, नरेश
सिन्हा, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, विजय यदु, वामन साहू सहित जिले के प्रमुख नेताओं ने
वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गुलजार सिंह मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है ।