संजय जैन
धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड में आज दीदी मड़ई महिला जागृति शिविर सम्मान आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका अवलोकन प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया।
प्रदर्शनी में ग्रामीणों को सुराजी गांव, आर्थिक तरक्की करता छत्तीसगढ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, वनोपज खरीदी, धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर योजना, करमुक्त किसान, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेटस मिशन और स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित छायाचित्र लगाये गये, जिसकी सराहना उपस्थित लोगों ने किया। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से ग्रामीणों, महिलाओं, मितानिनों को विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री, ब्रोशर एवं पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।


