विभागीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री भेड़िया सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

धमतरिहा के गोठ
0

 





संजय जैन

धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड में दीदी मड़ई महिला जागृति शिविर सम्मान आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका अवलोकन आज प्रदेश की महिला एवं बाल विकास और जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया सहित सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, समन्वयक छत्तीसगढ़ राजीव युवा मितान क्लब अजय तिवारी, विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, सदस्य मनोज साक्षी सहित अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए इसे आमजनो के लिए लाभप्रद बताया। इस अवसर पर स्व सहायता समूहबिहानकी महिलाएं, मितानिन, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)