संजय जैन
धमतरी | ब्राम्हण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का अधिवेशन मां वैष्णव देवी नारायणी भवन कटरा जम्मू कश्मीर में पशुपति नाथ मंदिर के ट्रष्टी गर्गाचार्य स्वामी अर्जुन प्रसाद बस्तोला संहिता शास्त्री की उपिस्थति में हुआ। मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोपाल पराजुली ज्यूं कांठमाडू नेपाल थे। अध्यक्षता संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुरेश चंद्र कौशिमन ने की। अधिवेशन में देश विदेश से सैकड़ो सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान परशुराम जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही ब्रम्हलीन आचार्य प्रभाकर मिश्र जी को भी याद किया गया। छत्तीसगढ़ से भूपेन्द्र मिश्रा जिला महासचिव एवं राजेन्द्र श्रोती जिला कोषाध्यक्ष को 18 प्रांतों के समाज प्रमुखों ने मिलकर ब्राम्हण समाज जिला धमतरी के एक मंच पर साथ मिलकर कार्य करने हेतु ब्राम्हण कुलभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय
अध्यक्ष डा. सुरेशचंद्र ने कहा कि प्रत्येक प्रांत के संगठनों को एक मंच पर लाने का
प्रयास किया जाएगा। गर्गाचार्य संहिता स्वामी अर्जुन ने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज
में आयोजित महाकुंभ में अन्तर्राष्ट्रीय ब्राम्हण संगठन द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
जिसमें देश विदेश के समस्त ब्राम्हण एकता का संदेश देकर सुझाव देगें। संगठन के प्रांतीय
अध्यक्ष राजेन्द्र श्रोती ने एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उनका कहना था कि
आज यदि हम एक नही हुए तो शोषित और पीडि़त हो जाएंगे। प्रांतीय महासचिव भूपेन्द्र मिश्रा
ने कहा कि हम सब समाज से है समाज हमसे नही है। इस मूल भावना को याद करते हुए अपने कर्तव्यों
को पूर्ण करना है। तभी हममें एकता और आपसी सामजस्य बना रहेगा।
जानकी शर्मा बने संरक्षक
ब्राम्हण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी जानकी प्रसाद शर्मा को समाज के प्रति उनके अपूर्व व महत्वपूर्ण योगदान तथा उनके अनुभव का सम्मान करते हुए उन्हें संगठन के संरक्षक के पद पर विभूषित किया। उनका कहना था कि जीवन के अंतिम सांस तक वे समाज की समर्पित भाव से सेवा करते रहेंगे। साथ ही ब्रम्ह समाज को उच्चता के शिखर तक ले जाने के सदैव कटिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर संगठन प्रमुख अर्जुन प्रसाद वास्तोला, डा. सुरेशचंद्र कौशिक, स्वामी ऋषिपाल आनंद, पं. ऋषि शर्मा, राजेश्वरानंद, जानकी प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र श्रोती, भूपेन्द्र मिश्रा, नरेश शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद शर्मा, रामअवतार मिश्रा, राजेश तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रत्नावली मिश्रा समेत अनेक लोग उपिस्थत थे।


.jpeg)

.jpeg)