सलोनी स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप आयोजित

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी |शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला सलोनी एवं अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में परिसर में 14.0223 से 14 05.2023 तक  10 दिवसीय समर कैंप  का आयोजन किया गया| इस शिविर  में बच्चों को गीत, कविता, कहानी, रोल प्ले, चित्रकला, भाषण,संवाद कौशल, नृत्य के साथ-साथ खेलकूद के माध्यम बेहद सहज सरल और रोचकता पूर्वक गणित आदि विषयों पर भी  प्रशिक्षण दिया गया | बच्चों ने उत्साह पूर्वक पूरे मनोभाव के साथ इस शिविर में भाग लिया प्रतिदिन बच्चे शिविर के प्रारंभ होने का इंतजार करते तथा समय से पहले ही शिविर में पहुंच जाते थे. बच्चों के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पालकों ने भी  उत्साह दिखाया.बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह शिविर एक महत्वपूर्ण सीढ़ी के रूप में लाभप्रद साबित हुआ है.उक्त जानकारी आकाश गिरी गोस्वामी ने दी है. इस शिविर को सफल बनाने में अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.मेंटर के रूप में ट्विंकल मानिकपुरी 10 दिनों तक पूरे उत्साह एवं मुस्तैदी पूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान की.  इस शिविर का समापन 14.05.2023 को संपन्न हुआ जिसमें जिसमें शाला विकास समिति एवं ग्राम विकास समिति के  पदाधिकारी, सदस्य पालक एवं ग्राम वासी  सम्मिलित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक रवि साहू,जोहल राम नेताम, भूपेंद्र कुमार ध्रुव, नटवर कन्नौजे,मीना संभाकर, पुष्पा बंजारे,भोज राम साहू, रेणुका नेताम, अंबिका रामटेके,दिनेश ध्रुव अध्यक्ष, पूर्णिमा साहू उपाध्यक्ष,फूलजी साहू शशि निषाद,संतोष कँवर,संतोषी ध्रुव, चंद्रप्रकाश साहू, पी के महाराणा एवं  शैलेद्री साहू का इस शिविर में महत्वपूर्ण योगदान रहा


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)