धमतरी आगमन और करोड़ो के विकास की सौगात देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने जताया आभार

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरीप्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिले के धमतरी विधानसभा में   पहुंचे.जहां उन्होंने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विकास की इस सौगात धमतरी वासियो को देने पर दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है.विपिन साहू ने कहा कि भेंट मुलाकत कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं.धमतरी जिले के तीनो विस में उन्होंने अरबो रुपये के विकास कार्यो की सौगात दी है.भेंट मुलाकात विकास के साथ ही जनता से शासन के कार्यो का फीडबैक लेने का माध्यम है और जिले के तीनो विस में जनता ने दिल खोल कर भूपेश सरकार के कार्यो को सराहा है.धमतरी विस में आगमन पर जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है इससे स्पष्ट है कि जनता भूपेश सरकार के कार्यो विकास व जनकल्याणकारी  योजनाओ से प्रसन्न है.भेंट मुलाकात न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश भर में एक आदर्श उदहारण बन चुका है.धमतरी आगमन पर मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी है.विभिन्न समाजो को राशि प्रदान किया साथ ही जिला अस्पताल में स्टाफ क्वार्टर, गुजरा के गोपालपुरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष पॉली क्लीनिक सह जिला आयुर्वेद कार्यालय निर्माण शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोकुलपुर, जिला नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र भवन, तृतीय लिंग समुदाय हेतु सामुदायिक सह प्रशिक्षण केन्द्र भवन और गढ़कलेवा के शेड निर्माण कार्य एवं बाह्य भित्ति चित्र निर्माण सम्मिलित हैं। रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत गागरा, शंकरदाह, बिरेतरा, कुर्रा, खपरी, अछोटा, परसुली, दोनर, बंजारी में पाईपलाइन विस्तार कार्य शामिल है।ब्राम्हणपारा, सुभाषनगर, सरदार वल्लभभाई पटेल और महिमासागर वार्ड स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण, डाक बंगला वार्ड, हटकेशर और बठेना वार्ड में मुक्तिधाम निर्माण/विकास कार्य और रामबाग चौक, विंध्यवासिनी मंदिर, पोस्ट आफिस वार्ड और गोकुलपुर वार्ड में फुटपाथ निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह धमतरी शहर के 19 स्थानों में आरसीसी नाली निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य हेतु 160 नग व्हील डस्टबीन, 07 नग मिनी टिप्पर और 02 नग स्क्रीनिंग मशीन क्रय, महिमासागर वार्ड में वेस्ट निपटाने के लिए वर्किंग शेड एवं मशीन स्थापना कार्य, धमतरी शहर के 26 स्थानों में सी.सी.रोड निर्माण, महिमा सागर, रिसाईपारा वार्ड में पाथवे निर्माण, औद्योगिक और रामसागरपारा वार्ड में बाउंड्रीवॉल निर्माण, बनियापारा, सुभाषनगर, नयापारा, सदर उत्तर वार्ड में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रिसाइपारा और नयापारा में रंगमंच/चबूतरा निर्माण, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में शेड निर्माण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण तथा विभिन्न स्थानों में एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्ट लाईट स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीटी रोड सह क्रैश बेरियर निर्माण, निगम क्षेत्र में आधुनिक शौचालय निर्माण, गोबर से पेंट निर्माण हेतु विभिन्न मशीन/उपस्कर की व्यवस्था, विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा व्यवस्था का शिलान्यास किया।दोनर और सोरिद में 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र और अर्जुनी में अति उच्चदाब के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र शामिल हैं।भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास आदि कार्य शामिल है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)