दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी के दत्तक पुत्री दिव्यांग पर्वतारोही चंचल सोनी को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता , मुख्यमंत्री जी को स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल जी का छायाचित्र भेंट किए

धमतरिहा के गोठ
0

 




संजय जैन 

दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी के  दत्तक पुत्री दिव्यांग पर्वतारोही चंचल सोनी ने भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सामने अफ्रीका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी चढ़ने की इच्छा जाहिर की जिस पर हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने उसके इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की और आशीर्वाद दिया कि वो अपने इस लक्ष्य को उसी तरह हासिल करे, जैसे उसने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ कर हमारे नगर, प्रदेश और देश का नाम ऊँचा किया था।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव  मे दिव्यांगजन सलाहकार के बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को मातृ दिवस मे अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल जी का छायाचित्र भेंट किए इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, महापौर विजय देवांगन, मंडी अध्यक्ष ओमकार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष घमेश्वरी साहू, पार्षद अवैस हाशमी, तारिक रजा क़ादरी सहित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)