फंदे में लटके मिली मादा भालू की लाश

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरीगंगरेल के जंगलो में वन्य प्राणियो के शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रहा है। वन अमला इनको रोकने गंभीर नजर नही आ रहा। वही ताजा मामला गंगरेल रोड स्थित मानव वन के  पास एक मादा भालू की फं दे में मिली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि शिकारियो ने शिकार के लिए यह फंदा लगाया रहा होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

इस संबंध में डीएफओ मयंक पांडे से दूरभाष से सम्पर्क कर इनका पक्ष लिये जाने का प्रयास किया गया लेकिन इनसे सम्पर्क नही हो पाया जिसकी वजह से उनका पक्ष नही लिया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)