संजय जैन
धमतरी |अनुसूचित
जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला जसपुर की महत्वपूर्ण बैठक कांसाबेल में प्रदेश अध्यक्ष
आर.एन. ध्रुव के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सदस्यता अभियान में गति लाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों
से डोर टू डोर संपर्क करने का आह्वान किया गया।
संगठन द्वारा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में तन–मन– धन से सहयोग देने हेतु संघर्ष निधि इकट्ठा करने का संकल्प पारित किए।
आदिवासी समाज के छात्र छात्राओं के लिए अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
हेतु ढाई लाख की आय सीमा की बाध्यता को समाप्त करने हेतु सरकार से मांग करेगी। सर्वसम्मति
से जसपुर जिला के जिला अध्यक्ष पद पर मेघश्याम सिंह पैकरा को मनोनीत किया गया।

स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा– परिचर्चा
के साथ बैठक संपन्न हुआ।बैठक में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष मेघश्याम सिंह पैकरा द्वारा
किया गया। बैठक का संचालन विष्णु प्रसाद साय
द्वारा किया गया। बैठक में सर्व श्री तामेश्वर ठाकुर, एश्रोन तिर्की, भोला राम भगत,
मरानियस बेक, हीरालाल राम भगत, कुंवारु राम भगत, राम किशोर राम, जगरनाथ साय पैकरा,
धनेश्वर सिंह भगत, पारसनाथ साय पैकरा, संपूरन साय पैकरा सहित बड़ी संख्या में समाज
के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।