माँ कर्मा और राजिम माता ने सत्य,धर्म, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है-विपिन साहू

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन

धमतरीमोतीपुर राजनांदगांव में माँ कर्मा जयंती समारोह  का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू  ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में  हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांवमधुसूदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव, पदमकोठरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, मोतीलाल साहू पूर्व महामंत्री प्रदेश साहू संघ छग, महेश साहू, बृज लाल साहूदेवनाथ साहू, गैंद राम साहू,किशन यदु, हुमन साहू ,नरेंद्र साहू ,कुलेश्वर साहू ,रन्जु मदन यादव ,कमलेश बंधे उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजजनो को सम्बोधित करते हुए विपिन साहू ने कहा कि साहू समाज का यह आयोजन सराहनीय है इसके लिए जिला साहू संघ बधाई का पात्र है। बडी संख्या में समाजजनो की उपस्थिति से समाज की एकता स्पष्ट नजर रही है। उन्होंने ने आगे कहा कि समाज में नवाचार लाने पर जोर देना चाहिए समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करे। माँ कर्मा व् राजिम माता ने अन्याय व् समाज के कुरीतियों के खिलाफ  आवाज उठाई और समाज को इनसे मुक्त कर मानव कल्याण किया। हमें उनसे प्रेरणा लेकर सर्व समाज व् मानव कल्याण की भावना से कार्य करना चाहिए। माँ कर्मा ने अपनी भक्ति से भगवान श्री कृष्ण को प्रगट कर उन्हें अपने हाथो से बनाई खिचडी खिलाई यह हमारे लिए गर्व की बात है। माँ कर्मा और राजिम माता साहू समाज के गौरव है हमारा अभिमान है। हमे उन्होंने ने सत्य धर्म सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। साहू समाज निरंतर तरक्की कर रहा है लेकिन हम शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति में और किस प्रकार आगे बढे इस पर विचार करे। साहू समाज सर्व समाज को दिशा देने में सक्षम है। साहू समाज के बुजुर्गो ने आदर्श विवाह प्रारम्भ कर सिर्फ  साहू समाज को बल्कि सर्व समाज के लिए एक उदहारण प्रस्तुत किया है। सभी समाज को साथ लेकर साहू समाज आगे बढे इस दिशा में प्रयास करे। इस दौरान बडी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)