संजय जैन
धमतरी I बेमेतरा की घटना पर छत्तीसगढ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दुख जताया है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि बेमेतरा क्षेत्र के एक गांव में साम्प्रदायिक विवाद के बाद युवक की हत्या की घटना निंदनीय है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे करती है। इस हमले में जिस युवक की हत्या हुई, चैंबर आफ कामर्स उस परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करता है। साथ ही इस घटना में सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ बंद की अपील की है, जिसका समर्थन चैंबर आफ कामर्स से मांगा गया। चैंबर के प्रावधानों के अंतर्गत बंद के समर्थन के लिए कम से कम 72 घंटे के अंतर्गत पूर्व सूचना पर कार्यकारिणी एवं सभी व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक आमंत्रित की जाती है, जिसके बाद बहुमत के आधार पर बंद पर निर्णय लिया जाता है। चूंकि विश्व हिंदू परिषद् ने 24 घंटे से भी कम समय पहले बंद के लिए समर्थन मांगा है एवं रविवार होने के कारण किसी भी संगठन से बैठक न हो पाने के कारण चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अभी निर्णय लेने की स्थिति नही हैं। चैंबर आफ कामर्स ने राज्य सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ एक शांति प्रिय राज्य हैं। ऐसे सांप्रदायिक दंगों से प्रदेश के शांत वातावरण में व्याधि पहुंचती है। इसलिए भविष्य में ऐसे घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, ,कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा रायपुर चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी चेयरमैन अरविंद दोषी, अध्यक्ष महेश जसूजा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चारवानी, प्रकाश थारवानी उपाध्यक्ष सलज अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता ,जिग्नेश ठक्कर कोषाध्यक्ष नरेंद्र होतवानी , महामंत्री सुरेश महावर आदि शामिल।
