मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि नही बल्की कांग्रेसी स्वेच्छा अनुदान राशि है..... होरी लाल साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन

धमतरी | मेघा मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू जी कहा मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि जरूरत मंद लोगो या गरीबों की आर्थिक मदद व सहायता के लिए है। न कांग्रेसियों की जेब भरने के लिए। कांग्रेसी नेता के नाम लूट मची हुई है गरीबों के हक छीनने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी नगरी सिहावा के विधायक महोदिया लक्ष्मी ध्रुव जी है। सरकारी पैसे का दूरुपयोग किया गया है सरकारी पैसे से वोट बटोरने और अपने लोगों खुश करने का आसन तरीका अपनाया जा रहा है।  लाखो रुपए का स्वेच्छा अनुदान राशि कांग्रेसियों के नाम पर बंदर बांट किया गया हैl स्वेच्छा अनुदान राशि नही, बल्की कांग्रेसी अनुदान राशि है

   वीरेंद्र साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह अनुदान राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नगरी सिहावा के विधायक महोदिया लक्ष्मी ध्रुव जी अपने निजी लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष राशि को अपने  बड़े बड़े कांग्रेसी नेता,  युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, सरपंच, पार्षद, सोसायटी अध्यक्ष व अन्य लोगो को  निजी लाभ पहुंचाने जो पाप किया गया है गरीब जनता, मजदूर लोगो की हक छीना गया है गरीब लोगो का श्राप लगेगा। इससे साबित होता है कि भुपेश है तो भ्रष्टाचार है!

  हेमंत साहू भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख जी कहा सहायता राशि के नाम पर गरीब मजदूर लोगो नाम पर शोषण किया जा रहा है जो कुत्सित ढांचा पूरे प्रदेश में है वही सिहावा विधानसभा में भी है।

   यहां निः सहाय और जरूरतमंदों के लिए दी जाने लाखों रुपए की राशि को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बांट दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)