संजय जैन
छत्तीसगढ़ चेंबर रायपुर द्वारा धमतरी इकाई के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधित्व के लिए कार्यकारिणी की नियुक्ति के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आपस में एक औपचारिक मीटिंग आयोजित की और धमतरी ज़िले के व्यापार एवम् व्यापारियों के हित में कार्य करने की रूप रेखा बनाने एवं अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने अलग अलग व्यापार से प्रतिनिधि चुनने एवम् धमतरी ज़िले के सभी तहसील एवम् उप तहसील के व्यापारियों को भी चेंबर का सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ चेंबर में धमतरी की मज़बूत भूमिका बनाने की कार्य योजना कैसे बनाये इस पर गहन चर्चा कर सभी से मिले सुझावों को नोट किया एवम् आने वाले कुछ दिनों में इस पर सभी व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने की योजना बनाई ।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स धमतरी में इस कार्यकाल में
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामू वाधवानी
प्रदेश महामंत्री श्री धनराज लुनिया
चेयरमेन श्री अरविंद दोशी
अध्यक्ष श्री महेश जसूजा
महामंत्री श्री सुरेश महावर
कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र होतवानी
कार्यवाहक अध्यक्ष
श्री प्रकाश थारवानी
श्री अशोक चारवानी
उपाध्यक्ष
श्री जिग्नेश ठक्कर
श्री सलज अग्रवाल
श्री प्रमोद गुप्ता
यह प्रथम औपचारिक मीटिंग उपाध्यक्ष श्री सलज अग्रवाल के प्रतिष्ठान्न नटराज ट्रैक्टर्स सोरिद नगर धमतरी में आयोजित की गई।

