अत्याधुनिक दही सयंत्र का विपिन साहू एवं तुलिका प्रजापति ने किया भूमि पूजन

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन

धमतरीछत्तीसगढ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित में बाजार हेतु दही एवं दही से बने उत्पादो की मांग को दृष्टिगत केन्द्र की योजना  राष्ट्रीय कृषि विकास योजना केन्द्रांश 60 प्रतिशत एवं राज्यांश 40 प्रतिशत की लगभग राशि 18.00 करोड की लागत से अत्याधुनिक दही संयत्र की स्थापना हेतु 12 अप्रेल बुधवार को महासंघ के प्राधिकारी विपीन सखाराम साहू  प्रबंध संचालक तुलिका प्रजापति आईएएस एवं महासंघ के अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।  कार्य टर्न की आधार पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की अनुसंगी संस्था इंडियन डेयरी मशीनरी कम्पनी आईडीएमसी आणंद के द्वारा किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक संयत्र प्रदेश के अपने देवभोग ब्राण्ड के उपभोक्ताओं के लिए प्रतिदिन 25 हजार कि  ग्रा उच्च गुणवत्ता युक्त दही का निर्माण करेगा। सयंत्र लगभग 6 माह में अपना उत्पादन शुरू कर देगा।

               प्राधिकारी विपिन सखाराम साहू द्वारा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उदबोधन में दही सयंत्र स्थापना से महासंघ के आय में वृद्धि से अंतत: दुग्ध उत्पादक कृषको को दूध के बेहतर दाम प्रदाय करने में सहायता मिलने के विचार व्यक्त किये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)