दानवीर भामाशाह जयंती पर सर्व समाज के लिए ग्रंथालय एवं ई-लाइब्रेरी का विपिन साहू ने किया शुभारंभ

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन

धमतरी । दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी द्वारा आज 21 अप्रेल को सर्व समाज के लिए ग्रंथालय एवं ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ।

         मातृ भूमि के रक्षा के लिए अपने सर्वस्व संपत्ति दान करने वाले तेली समाज के दानवीर भामाशाह जी की जयंती के शुभ अवसर पर 21 अप्रैल शुक्रवार को जिला साहू संघ धमतरी द्वारा संचालित सर्व समाज के लिए माखन लाल डुगरु  ग्रंथालय एवं ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ साहू समाज भवन बांसपारा धमतरी में विपिन साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य सहकारी दुग्धमहासंघ मर्यादित के आतिथ्य में हुआ।   शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारीगण तहसील पदाधिकारीगण शहर ,परिक्षेत्र ,ग्रामीण स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ समाजिकजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)