साहू समाज के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने किया 39 वा बार रक्तदान

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन

धमतरी मातृभूमि की रक्षा हेतु अपनी संपूर्ण संपत्ति दान करने वाले दानशीलता की परम पराकाष्ठा की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप के सहयोगी तेली समाज के वैभव दानवीर भामाशाह जी की जयंती के पूर्व संध्या के अवसर पर आज जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने 39 वा रक्तदान बाला जी ब्लड बैंक धमतरी में जाकर किया जो जरूरत मंद की काम आ सके। उन्होंने बताया कि हमे जो जीवन मिला है वह तब सार्थक है जब हम किसी के आवश्यकता पर किसी भी रूप में काम आ सके यही सच्ची सेवा के साथ मानवता है और मुझे गर्व है ऐसे भामाशाह जैसे महा दानी के जयंती के अवसर पर अपनी 46 साल की उम्र में 39 वा रक्तदान कर अपने आप में प्रफुलित महसूस कर रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)