संजय जैन
धमतरी Iथाना कुरूद क्षेत्रांर्तगत नाबालिग पिडिता द्वारा परिजनों के साथ थाना में आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अजय यादव पिता स्व: रज्जु लाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कातलबोड ने बहला फूसलाकर एवं डरा धमकाकर पहली बार दिनांक 12/05/2020 को रात्रि 11 बजे पीडिता के घर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और इस बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया कि पीडिता के रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्र 209/ 23 धारा 376-2(N) 450,506 भादवि0 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा नाबालिग के मामले को गंभीरता से लेते त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व मेन थाना प्रभारी कुरूद द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान पीडिता का सीडब्ल्यूसी से कौंसिलिंग भी कराई गई एवं परिजनों के समक्ष पीडिता का महिला डॉक्टर के जॉच कराया गया जिसके जॉच रिपोर्ट के आधार पर कुरूद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी से कडाई से पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने आरोपी का मुलाहिजा एवं परीक्षण कराया गया आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 8/4/2023 विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाम आरोपी अजय यादव पिता स्व रज्जुल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कातलबोड, थाना कुरूद जिला धमतरी उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट, स.उ.नि. संतोषी नेताम स.उ.नि महेश साहू, प्रआर लोकेश नेताम, आर मिथलेश तिवारी महिला आरक्षक सुशीला मंडावी, साईबर सेल से कमल जोशी का विशेष योगदान रहा।

