बजट बैठक को लेकर सत्याग्रह करने गांधी मूर्ति के समक्ष बैठे भाजपाई पार्षद

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी -: नगर निगम में बजट बैठक को लेकर कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों के बीच जो खंदक की लड़ाई प्रारंभ हुई है वह बंद होने का नाम नहीं ले रही है भाजपा के पार्षद अभी भी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा की अगुवाई में बजट को आम जनता सहित निगम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं पहले निगम दफ्तर का पार्टी के साथ घेराव करने के बाद कल जहां निगम के समक्ष धरना दिए श्री रोहरा ने बताया कि आज सेंचुरी गार्डन के समक्ष हम सभी पार्षदगण गांधीजी के सामने सत्याग्रह पर बैठते हुए निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया की बजट को जानना पार्षदों का जनतांत्रिक अधिकार है जिस से वंचित करना नगर के विकास को बाधा पहुंचाने के जैसा है ऐसी परिस्थिति में या तो बजट को सामने लाया जाए या फिर महापौर विजय देवांगन अपनी कुर्सी छोड़ें आज के सत्याग्रह में उपस्थित पार्षदजनो पार्षदगणों नरेंद्र रोहरा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि  दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम, अर्जुन रॉय शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)