संजय जैन
धमतरी Iभारतीय युवा कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान जवाब दो मोदी जी एवं यंग इंडिया के बोल का बुधवार धमतरी प्रेस क्लब में विमोचन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व रायपुर संभाग प्रभारी भावेंद्र गंगोत्री, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी जुल्फि कार जुल्फ ी ने बताया कि युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत जिला मुख्यालयों तथा विधानसभा क्षेत्रो में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली आवास पते पर पोस्टकार्ड पत्र भेजेगी। पोस्टकार्ड में पूंजीपती अडानी ओर पी एम मोदी के मित्रता के सम्बंध में तीन प्रश्न पूछे गए ।
प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी आशीष द्विवेदी व
प्रदेश सचिव अकाश दीक्षित ने कहा कि मित्र अडानी को बचाने के लिए सबसे मजबूत लोकतंत्र
का आज मजाक तंत्र बना कर रख दिया है । प्रदेश सचिव उदितनारायण साहू ने बताया मोदी सरकार
द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की
सदस्यता रद्द की जिसके विरोध में युवा कांग्रेस
लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कडी में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया है।
धमतरी युवा कांग्रेस ने हर विधानसभा से 5000 पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है जिसमे
बढचढकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्तों ग्रामीण अंचल तक जाकर पोस्टकार्ड भरवाएंगे ओर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे। साथ
ही यंग इंडिया के बोल युवा कांग्रेस द्वारा आज कांग्रेस भवन में यंग इंडिया के बोल
सीजन 3 का पोस्टर विमोचन किया गया एवं यंग इंडिया बोल सीजन 3 के संभाग प्रभारी आशीष
द्विवेदी ,लक्षित तिवारी सत्यप्रकाश सिंह ने
बताया इसे गुगल फार्म के माध्यम से भाग ले सकते है, यंग इंडिया के बोल के माध्यम से
प्रदेश स्तरीय युवाओं की आवाज को जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय पतल तक ले जाने के
लिए ये एक अच्छा राजनीतिक प्लेट फार्म है इससे
युवाओं को जमीनी स्तर से निकल कर जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय पटल पर अपनी बातें रखने
का मौका मिलेगा
प्रेस
कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित साहू जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी धमतरी विधानसभा अध्यक्ष
हितेश गंगवीर, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम
,कृष्णा मरकाम, गीत राम सिन्हा ,ऋ षभ ठाकुर ,महिम शुक्ला ,राजू साहू ,तारिक रजा सहित युकां कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

