भाजपा ने कीं षड़यंत्रों सारी हदें पार ,
जो भाजपा-संघ से उम्मीद थी वही हुआ :कांग्रेस
धमतरी l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जैसी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उम्मीद थी, वैसा ही हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद
लोहाना छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि ,जैसी
भाजपा-संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद थी कि वे मोदी-अदाणी संबंधों पर
गांधी को संसद में बोलने नहीं देंगे, वही हुआ।
उन्होंने कहा कि गांधी के चार साल पुराने बयान पर उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर
दी। लोकतंत्र के मंदिर में नहीं बोलने दोगे, तो जनता की
अदालत में जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा गांधी के सच बोलने से डरती है और जिन
लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है। भाजपा को जिससे भी डर लगता है वो
उसे रास्ते से हटाने की कोशिश में लग जाती है। गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा
आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है। कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और
भाजपा भारत तोड़ने में। आज का दिन
लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है। जब जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश
हुई है तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बनकर वापस लौटी इससे पहले भी जनता
पार्टी शासन के दौरान स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की भी लोकस की सदस्यता छीनी गई
थी। उसके बाद 1980 में जनता ने फिर से कांग्रेस पार्टी जनादेश देकर सता सौंपी थी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक एक कांग्रेस जन गांधी के खड़ा है। कांग्रेस भाजपा की
हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी 7 लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने
वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दे।