संजय कुमार छाजेड़
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिहावा, नगरी, भखारा एवं मगरलोड पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश एवं घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*(01) **थाना सिहावा:*
ग्राम कोडमुड़ पारा में रूकमणी बाई पति केमन ध्रुव के कब्जे से 4.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 450/-रूपये, कुल 1,350/-रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*(02)*थाना नगरी:* चमेदा कर्राघाटी तिराहा के पास डूमरडीह निवासी हितेन्द्र कुर्रे (20 वर्ष) के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 120/-रूपये, कुल 480/-रूपये की सामग्री जब्त कर अपराध क्रमांक 83/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*(03)*थाना भखारा:*
आईटीआई के पीछे स्कूल के पास सुपेला निवासी बालचंद प्रधान (60 वर्ष) के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 300/-रूपये, कुल 1,800/-रुपये की सामग्री जब्त कर अपराध क्रमांक 132/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
*(04) *थाना मगरलोड:*
5. ग्राम बेलौरा टिकरापारा में दाऊराम साहू (26 वर्ष) के घर के बरामदे से 4.5 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 900/-रूपये, कुल 1,575/-रूपये की सामग्री जब्त कर अपराध क्रमांक 222/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
