विश्वकर्मा जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन, पांच हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मोटर मैकेनिक एवं पार्ट्स व्यापारी संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ सेवा प्रांत प्रमुख सुबोध राठी, बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी, औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू एवं आस्था मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों के अनुसार यह विशाल भंडारा पिछले लगभग 22 वर्षों से लगातार सभी धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष करीब पांच हजार श्रद्धालु भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में चिनू भाटिया, सत्तू वर्मा, श्रीकांत पात्रे, दिलीप बड़जात्या, अशोक पात्रे, आकाश बंजारे, जयेश मेहता, दिलीप मेहता, कौशल, राजू, राजा रजक, किशुन मारकंडे, नरेंद्र खंडेलवाल, गगन चोपड़ा एवं जितेंद्र खालसा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)