संजय छाजेड़
संतो के आहवान पर पूरे भारत देश मे जिला स्तर पर गौ भक्तो के द्वारा एक लाख हस्ताक्षर किए गौ माता को राष्ट माता घोषित करने हेतु 27 जुलाई को धमतरी के गौ भक्तो कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा ! गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने धमतरी जिले के सभी गौ भक्त सनातन धर्म प्रेमी से आग्रह संतो के आहवान मे आज पूरे देश के गौ भक्त गौ माता के सम्मान मे धमतरी नगरी कुरुद क्षेत्र से गौ भक्त मां कर्मा चौक पर एकत्रीकरण 27 जुलाई को सुबह 9 बजे भजन कीर्तन व गौ माता के साथ पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट मे गौ भक्तो के द्वारा राष्ट्रव्यापी इस अभियान मे शामिल होगे! आज जिस प्रकार गौ माता की महत्ता समाज दिनो दिनो बढ़ती जा रही ! समाज के लोग ये समझ रहे है कि आज गाय है तो हम है क्योंकि गौ माता हमारे दैनिक जीवन मे बहुत उपयोगी ! गाय मे ३३ कोटी देवी देवता विराज मान होते है ! सनातन धर्म की रक्षा के लिए गौ माता को राष्ट माता घोषित करना जरुरी है !
