बरसात मे नाला सफाई पर महापौर रामू रोहरा सख्त, सोरिद वार्ड (डिपोपारा) में सफाई कार्य का किया निरीक्षण

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी/ शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से महापौर श्री रामू रोहरा ने पार्षदगण के साथ सोरिद वार्ड (डिपोपारा) में चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नालों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने, कचरे का तत्काल उठाव करने तथा जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने भी वार्ड की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित बरसात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार सभी वार्डों में नाला सफाई, जल निकासी एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की निगरानी कर रहा है।
महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे नालों में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)