पूर्व मुख्यमंत्री राजा नरेशचंद्र की सुपुत्री तीन बार के मंत्री कमला देवी सिंह से महासभा के पदाधिकारीगण भेंटकर उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना किए

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा तीन बार के मंत्री, चार बार के विधायक सारंगढ़ राजघराना के रानी साहिबा कमला देवी सिंह जी अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा नरेश चंद्र जी की सुपुत्री एवं महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री खामसिंह सिंह मांझी जी के समधिन का स्वास्थ्यगत कारण से रायपुर में इलाज चल रहा है। महासभा के पदाधिकारी गण वी वाय हॉस्पिटल रायपुर जाकर रानी साहिबा से माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री कृषि विकास एवं कृषि कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन , पशुधन एवं आदिम जाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के उपस्थिति में सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बुढ़ादेव से उनके शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना किए।
मिलने वालो में महासभा के नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, खामसिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा ओडिशा, आर एन ध्रुव राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा ,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ,होमसिंह मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा उड़ीसा तथा स्पेशल डेवलपमेंट काउंसिल नुआपाडा ओडिशा , जितेंद्र बहादुर सिंह मालखरौदा कुमार साहब, फुलसिंह नेताम प्रदेश कोषाध्यक्ष, भीखम ठाकुर जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, डमरूधर मांझी,शिव प्रसाद ध्रुव, शरद सिंह मांझी जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला रायपुर, हरीश कुमार ध्रुव उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)