भाजपा की प्रचंड विजय – राष्ट्रवाद की जीत, विकास की जीत

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
 पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, गर्व और विजय उल्लास का वातावरण है। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों तथा संगठन की सशक्त कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह परिणाम उन सभी विपक्षी शक्तियों के लिए स्पष्ट संदेश है जो देश के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही थीं।
पश्चिम बंगाल के महान सपूत, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अद्वितीय बलिदान, राष्ट्रवाद के प्रति उनके अटूट समर्पण और “एक देश, एक विधान, एक निशान” के उनके संकल्प को आज देश की जनता ने फिर से स्वीकार किया है। भारतीय जनता पार्टी की यह विजय उनके विचारों, उनके संघर्ष और उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री, भाजयुमो ओमेश यादव ने कहा कि “यह विजय केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है। यह जीत उन करोड़ों देशवासियों के विश्वास की जीत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनते देखना चाहते हैं। हम सभी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित।”

उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज इस विजय को नई ऊर्जा और नए संकल्प के रूप में स्वीकार करते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देगा। विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और झूठ की राजनीति को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।”
अंत में सभी मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)