रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवान

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी/ प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जनपद कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा धुव्र मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया और सभी की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम केवल एक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के सर्वोच्च आदर्श हैं। उनका जीवन हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और अनुशासन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद देशभर में श्रद्धालुओं के मन में अपार उत्साह है और हर कोई प्रभु के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करना चाहता है।
महापौर ने आगे कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में भाईचारा, एकता एवं सद्भाव को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान संयम, अनुशासन एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि यह यात्रा सभी के लिए सुखद अनुभव बन सके।
श्री रोहरा ने यह भी कहा कि नगर निगम सदैव श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए तत्पर है तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ जत्थे को विदाई दी। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)