संजय छाजेड़
धमतरी/ छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा सिहावा चौक के पास आमजन की सुविधा हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ महापौर श्री रामू रोहरा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन जनसेवा, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रकार का जनहितकारी कार्य करना उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में महेन्द्र पंडित (जिला महामंत्री), विनोद राव रणसिंह (पूर्व मराठा समाज अध्यक्ष), भागवत यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ), नंदकुमार लोधी (जिला संयोजक), आशा नंदकुमार लोधी (वार्ड पार्षद एवं शहर मंडल मंत्री), राजीव चंद्राकर, विजय साहू (शहर मंडल महामंत्री), चंद्रकला पटेल (महिला बाल विकास सदस्य), नील पटेल (विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक), दीपक देवांगन (पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष), अनुप लोधी (पूर्व छाया पार्षद), हिमानी साहू (विधि प्रशासन सभापति), संतोष सोनकर (पार्षद), देवेंद्र ध्रुवंशी (जिला शहर मंडल मंत्री), रुक्मिणी सोनकर (महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), प्रकाश लहरे (अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष) सहित निलेश पावरिया, अच्चा पटेल, गोपाल नेताम, जनोहर ढीमर, अजय नेताम एवं राहुल दुग्गड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
