संजय छाजेड़
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आज ग्राम सोरम जिला धमतरी में सात दिवसीय "श्रीमदभागवत गीता ज्ञान योग प्रवचन" का शुभारंभ हुआ। श्रीमदभागवत गीता ज्ञान यज्ञ प्रवचन कार्यक्रम प्रतिदिन 14. 4.2026 से 20. 4.2026 तक दोपहर 3:30 सेशाम 5:30 तक चलने वाले गरिमामय आयोजन दुर्गा चौक ग्राम सोरम जिला धमतरी में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के दिव्य प्रवचनकर्ता योग शक्ति ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मधु दीदी के द्वारा प्रथम दिवस भगवद गीता की रचना , कौरव_ पांडव जन्म की कहानी और पात्रों का आध्यात्मिक परिचय दिया । इस कार्यक्रम के दिव्य उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री श्याम सुंदर सिन्हा जी सरपंच ग्राम पंचायत सोरम, श्री नरेंद्र साहू उप सरपंच ,श्री गोवर्धन निषाद जी ग्राम प्रमुख, श्री जगन्नाथ साहू ग्राम पटेल विशिष्ट अतिथि तथा ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सरिता दीदीसंचालिका ब्रह्मकुमारीज जिला धमतरी अति विशिष्ट अतिथि थे। आदरणीया सरिता दीदी द्वारा इस कार्यक्रम के महत्व एवं वर्तमान में गीता को हम जीवन में कैसे आत्मसात करें विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित ग्राम वासियों को दी। मंच पर उपस्थित सभी अतिथि जनों ने इस कार्यक्रम को ग्राम सोरम ही नहीं अपितु आसपास के गांव वासियों के लिए एक ईश्वरीय उपहार बताते हुए ऐसे आयोजन के उपयोगिता और महत्व को एक स्वर में स्वीकार करते हुए ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी साधना बहन ने तथा आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी आरती बहन ने किया।इस अवसर पर बहुत अधिक संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
