संजय छाजेड़
धमतरी/छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने शिवाजी महाराज पर पुष्प अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने अपनी वीरता, साहस और कुशल नेतृत्व के बल पर स्वराज की स्थापना की। वे केवल एक पराक्रमी राजा ही नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी शासक भी थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा। उनका जीवन हमें राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।
महापौर ने आगे कहा कि आज के युवाओं को शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शिवाजी महाराज की नीतियां और उनके द्वारा स्थापित प्रशासनिक व्यवस्था आज भी प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर महेंद्र पंडित, विनय जैन,विजय साहू,राजीव चन्द्राकर, विजय साहू,राजीव सिन्हा,नील पटेल,प्रियंका सिन्हा,चंद्रकला पटेल,पार्षद मेघराज ठाकुर,राकेश चंदवानी,नंदू लोधी, आशा लोधी,खिलेश कुंभकार सहित जनप्रतिनिधि, एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
