जेल में परिरूद्ध 46 बंदियों का किया गया स्वास्थ्य जांच

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी, 09 अप्रैल 2026/ जिला शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक धमतरी द्वारा बीते दिनों जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल में परिरूद्ध 46 बंदियों का स्वास्थ्य जांच परीक्षण एवं उपचार कर औषधी वितरित की गई। सहायक अधीक्षक, जिला जेल श्री एन.के.डहरिया ने बताया कि शिविर में बंदियों का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उदरविकार, त्वचाविकार, वातरोग इत्यादि की जांच कर आयुर्वेद औषधी एवं रोग से बचाव संबंधी परामर्श दिया गया। 
 इस मौके पर जिला शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक धमतरी के आयुष चिकित्सक डॉ. योगेश कुमार नेताम, आयुष एवं पंचकर्म सहायक श्री संजय कुमार पटेल, फार्मासिस्ट श्री लीलाराम साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)