संजय छाजेड़
धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहर के धर्म प्रेमी समाज से पंडित राजेश शर्मा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा संगठन के मंडल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा स्वागत कर अभिनंदन किया गया है जिसमें रावां मंडल के पार्टी पता अधिकारी तथा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष अमन राव के नेतृत्व अभिनंदन करते हुए संगठन के रीति नीति को मजबूत कर आम जनमानस के बीच पार्टी की पकड़ को जमीनी स्तर तक पहुंचाने मे उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा । पंडित राजेश शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में अमन राव (मंडल अध्यक्ष), मुरारी यदु (पूर्व अध्यक्ष आमदी मंडल), परमेश्वर साहू (संयोजक रावां शक्तिकेंद्र), पुनाराम साहू शामिल है
