बिछड़े पुत्र को पिता से मिलाने में पार्षद हिमानी भागवत साहू के प्रयास की सराहना

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी – लाल बगीचा वार्ड से लगभग 15 दिन पूर्व एक युवक गुमशुदा हो गया था, जो जन्म से ही बोल नहीं पाता था। इस कारण उसकी तलाश करना और भी कठिन हो गया था।
इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में वार्ड की जिम्मेदार एवं संवेदनशील पार्षद श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने मानवीय पहल करते हुए युवक को खोजने का बीड़ा उठाया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर संपर्क कर अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों को युवक का फोटो भेजकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस कार्य में उनके ससुर श्री लक्ष्मण पहलवान का भी विशेष सहयोग रहा।
लगातार प्रयासों के बाद अंततः पार्षद हिमानी भागवत साहू ने बिछड़े पुत्र को उसके पिता से मिलाने में सफलता प्राप्त की, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से पिता अपने पुत्र के वियोग में अत्यंत दुखी थे और उन्होंने भोजन तक त्याग दिया था।
गुमशुदा युवक का नाम: कैलाश सागरवंशी
उम्र: 27 वर्ष
पिता का नाम: नंद किशोर सागरवंशी
यह घटना समाज में मानवीय संवेदनशीलता और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)