गुजरात परिभ्रमण से गुजरात के विरासत, संस्कृति एवं प्रगति से होंगे रूबरू : प्रीतेश गांधी

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय छाजेड़

सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ एवं एन.आर. गुजराती एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर, जगदलपुर, राजिम, महासमुंद, दुर्ग, भिलाई, धमतरी, रायपुर, कोंडागांव सहित विभिन्न शहरों के बच्चों को गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे गुजरात परिभ्रमण योजना के तहत 10 दिवसीय प्रवास पर भेजा गया है। एन आर गुजराती फाउंडेशन गांधीनगर गुजरात एवं गुजरात पर्यटन विभाग के सहयोग से सभी बच्चे गुजरात राज्य की संस्कृति, औद्योगिक प्रगति,अहम योजनाओं , शिक्षा-ऊर्जा, पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर जानकारी अर्जित करेंगे। साथ ही राज्य की भाषा, रसोईकला के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। देवजी पटेल पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष एन.आर. गुजराती एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने बताया कि गुजरात से अन्य राज्यों में बसने वाले गुजरातियों को गुजराती राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, कला विरासत, अस्मिता, गुजरात के प्रति प्रेम को और मजबूत बनाने, औद्योगिक विकास में सहायक बनने के लिए गुजरात सरकार ने यह योजना बनाई है। प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के 25 छात्र-छात्राएं एवं 2 परिजन गुजरात परिभ्रमण में 10 दिन के लिए गये हैं। परिभ्रमण में बी.बी.ए. बी.कॉम., एम.बी.ए., सी.ए, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी,होटल मैनेजमेंट, फार्मेसी अध्ययन कर रहे विद्यार्थी प्रमुख रूप से शामिल है। ये सभी छात्र-छात्राएं 10 दिन तक गुजरात में रहकर गुजरात राज्य की संस्कृति, औद्योगिक प्रगति, धार्मिक स्थल, अहम योजनाओं, शिक्षा ऊर्जा, पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर जानकारी अर्जित करेंगे। साथ ही गुजरात राज्य के शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र के विद्वानों से मुलाकात करेंगे। गुजरात परिभ्रमण योजना के लिए छात्र-छात्राओं के प्रस्थान के दौरान देवजी पटेल पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष एन. आर. गुजराती एसोसिएशन छत्तीसगढ़, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़, विपिन पटेल धमतरी, रमेश पटेल राजनांदगाँव, सूर्यकांत राठौड़ नगर निगम सभापति रायपुर, अरविंद भानुशाली प्रदेश सचिव सर्व गुजराती समाज, ललित पुजारा, बँटी पटेल, प्रकाश पटेल, भरत पटेल, मुकेश पटेल, प्रकाश बारमेडा, दशा सोरठिया वणिक समाज अध्यक्ष नीतिन ठोलकिया, रायपुर,भावना टाक, मुकेश टाक,गिरीश सरवैया, ज्योति दवे, शीतल सरवैया ,योगेश त्रिवेदी भिलाई, अनिल पटेल, जयेश संघानी जगदलपुर, सुनील पंड्या, तृप्ति जवेरी, दीप्ति राठौड़, अर्पिता चावड़ा , रायपुर, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, जगदलपुर, भाटापारा, राजिम, महासमुंद सहित गुजराती समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों ने सभी छात्र-छात्राओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी है। इन विद्यार्थियों को गुजरात परिभ्रमण का मिला मौका पार्थ हेमानी, भावेश गाँधी, पूर्वी सर्वाइवा, यशस्वी दवे, इशिका शाह, उन्नति शाह, गुंजन लोटिया, श्रुति लोटिया, निखिल गाँधी, प्रशंसा पिथालिया, कोमल पांडिया, वंशिका चावड़ा, जय पटेल, हर्षित पटेल, महक पटेल, वेद पटेल, नकरानी निहार राजेश भाई, जीत जैन, मिहिर पटेल, हर्षिता चौहान, तनय चावड़ा, हस्ती पटेल, कृष्णा पटेल, भौमिक चावड़ा, रचित संगानी, मनन सोलंकी, अक्षत, सौम्या पिथालिया, दक्षिता संगानी, भव्य चावड़ा, रविश परमार, परिजन के रूप में हितेश लोटिया, रिंकू लोटिया शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)