संजय छाजेड़
श्री रूद्रेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में चैत्र शुल्क प्रतिपदा तिथि 19 मार्च दिन गुरुवार को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा रूद्रेश्वर मंदिर के प्रांगण पर पूर्व रात्रि सुन्दरकाण्ड का अखण्ड पाठ, भजन संध्या कर आयोजन किया गया तथा सुबह 5 बजे यज्ञ हवन के साथ उगते हुए सूर्य को अर्द्ध दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता मुकेश यादव जनपद सदस्य रूद्री विशिष्ट अतिथिगण श्री यादराम साहू अध्यक्ष संचालन समिति, श्रीमती श्यामादेवी साहू उपाध्यक्ष, श्री अजय ठाकुर सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनुसुईया सिन्हा सचिव संचालन समिति साथ ही सभी आचार्य परिवार भैया/बहिन और अभिभावक वृंद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हिन्दू नववर्ष की बधाई दी और कहा हर भारतीय को अपनी संस्कृति और पर्व को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए । अध्यक्ष ने आभार और कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष कुमार साहू एवं आचार्य श्री प्रेमलाल निषाद ने दी।
