संजय छाजेड़
धमतरी/ नगरी :-भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत सभी ज़िला व ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन को सुचारू रूप से संचालन करने ज़िला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर की अनुशंसा पर दीपक बैज अध्यक्ष छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंग गैन्दू ने ज़िला कार्यकारिणी की सूची जारी की है, जिसमे राजेंद्र सोनी को ज़िला उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि श्री सोनी बूथ अध्यक्ष, ज़ोन अध्यक्ष, ज़ोन प्रभारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष, सचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी, बूथ चलो अभियान प्रभारी कुकरेल, प्रभारी मगरलोड अघोषित विद्युत कटौती, नगर पंचायत चुनाव 2025
पर्यवेक्षक आमदी, नगर पालिका चुनाव प्रभारी गरियाबंद, प्रभारी ग़ुरूर संगठन सृजन मण्डल सेक्टर, नगर अध्यक्ष गरियाबंद प्रभारी
जैसे संगठन के पदो पर काम कर चुके है। वहीं उपसरपंच भोथली, सदस्य कृषि उपज मंडी समिति नगरी, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति नगरी जैसे पदों का प्रशासनिक अनुभव भी है। इन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, इनके अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा, वही आदिवासी क्षेत्र से युवा चेहरे को जवाबदारी सौंपे जाने पर उत्साह का संचार हुवा है।वश्री सोनी का कहना है कि सिहावा विधानसभा से मुझ जैसे एक कार्यकर्ता को ज़िला उपाध्यक्ष का पद दिया गया है, ज़िला अध्यक्ष व प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ यह पद सौंपा उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मजबूती प्रदान किया जाएगा। सभी को साथ लेकर चलते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा।
