संजय छाजेड़
धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षक उत्तरा सिंह गौतम तथा उमराव साहू की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा मोहनी साहू (प्रदेश अध्यक्ष), भारती साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष), रितु प्रधान (वार्ड अध्यक्ष), शिवा प्रधान (प्रदेश मार्गदर्शक एवं सलाहकार) तथा खिलेश्वर साहू (प्रदेश व्यवस्थापक एवं मंच संचालक) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. सरिता दोशी, अध्यक्ष "सार्थक" (मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र, धमतरी) भी उपस्थित रहीं और उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित योगा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उर्वशी मिनपाल ने प्रथम स्थान तथा कनिष्का गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रुचि साहू ने प्रथम स्थान तथा थमेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में निकिता धर्मगुड़ी ने प्रथम स्थान तथा धनश्री जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रोशनी ने प्रथम स्थान तथा जयश्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
