संजय छाजेड़
मकेश्वर वार्ड में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 132वां संस्करण बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सुना गया। कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर प्रोत्साहित करता है।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचार हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेन्द्र पण्डित, सभापति कौशल्या देवांगन, हेमराज सोनी, विजय साहू, आशा लोधी, नंदू लोधी, राजीव चंद्राकर, भागवत यादव, चन्द्रकला पटेल, कृष्णा हिरवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं प्रेरणा से ओतप्रोत रहा।
